{"_id":"69aeac1533ee501338005a6c","slug":"video-abdakaranagara-ma-thhathha-oura-bthal-ka-bca-cal-taja-hava-bugdhhata-tapamana-kasana-ka-le-masabta-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में धुंध और बदली के बीच चली तेज हवा, बढ़ता तापमान किसानों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में धुंध और बदली के बीच चली तेज हवा, बढ़ता तापमान किसानों के लिए मुसीबत
अंबेडकरनगर में मार्च माह के दूसरे सप्ताह में ही तापमान बढ़कर 32 डिग्री पहुंच गया है। तीन दिन से धुंध और बदली के बाद भी तापमान में कोई गिरावट नहीं हो रही है। सोमवार को दोपहर बाद तेज हवा चलने से भी हालात पर कोई खास असर नहीं नजर आया। ऐसे में पछेती फसलों के अलावा आम के बौर और कद्दू वर्गीय सब्जियों पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, हवा चलने के कारण अगेती सरसों का दाना टूटकर खेत में बिखरने के आसार भी बने हुए हैं।
अकबरपुर शहर में सोमवार सुबह से धूप निकलने के बावजूद धुंध छाई रही। बीच-बीच में बदली होने का सिलसिला भी चलता रहा। इसके चलते दृश्यता पर भी असर रहा। दोपहर करीब ढाई बजे के बाद मौसम में तेजी से परिवर्तन आया। आसमान में पूरी तरह से बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। इसके बावजूद तापमान में कोई गिरावट नहीं हुई।
यही हालात जलालपुर क्षेत्र में भी देखने को मिले। आलापुर, टांडा और भीटी क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंखमिचौली का खेल जारी रहा। कृषि विज्ञान केंद्र पांती के अध्यक्ष व वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने बताया कि लगातार बढ़ता तापमान पछेती सरसों और गेहूं के लिए काफी नुकसानदायक है। इससे दाने सिकुड़ जाएंगे और वजन भी कम होगा। ऐसे में उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ेगा। कद्दू वर्गीय सब्जियों लौकी, खीरा, करेला, कद्दू, तोरई, ककड़ी के फूल तापमान अधिक होने के कारण सूखकर झड़ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।