{"_id":"6a6e025e84c68036830b56d6","slug":"video-abdakaranagara-padae-ka-nara-thana-val-ha-samaja-ka-thhakha-thana-ka-kama-kaya-vashavanatha-pal-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: पीडीए का नारा देने वाले ही समाज को धोखा देने का काम किया-विश्वनाथ पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: पीडीए का नारा देने वाले ही समाज को धोखा देने का काम किया-विश्वनाथ पाल
नरेंद्र आर्य
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:57 PM IST
Link Copied
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि पीडीए की रहनुमाई करने वाली सपा सिर्फ समाज को झुनझुना पकड़ने का काम कर रही।भाजपा चुनाव नजदीक देखा भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर कर दिया, यह बहुजन समाज की वोटो पर डाका डालने के समान है।उक्त बातें शनिवार को टांडा विधानसभा के सेक्टर गोकुलपुर के अरूसा आजमपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।इससे पहले टांडा विधानसभा से ताल्लुक रखने वाले विनय पाठक के अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण को खत्म करने वाले महापुरुषों के नाम से बने जिले योजनाओं को समाप्त करने वाले बैकलॉग भर्ती पर रोक लगाकर उनका हक अधिकार छीनने वाले लोग पीडीए का नारा देकर महापुरुषों का नाम लेकर उनका अपमान कर रहे है।
समाजवादी पार्टी परिवारवादी पार्टी है इनका पीडीए का नारा खोखला है इनके बहकावे में अब अबकी बार जनता नहीं आने वाली। बसपा के विनय पाठक ने कहा कि गैर बसपा की सरकारों में ब्राह्मणों का अपमान हुआ बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी रही जिसने सर्व समाज का सम्मान देने का काम किया, संविधान बचाने के नाम पर लोकसभा में पहुंचे सपा कांग्रेस छात्रों की बात और ना ही बेरोजगारी की बात को उठाते हैं, यूपी की जनता समझ चुकी है
वादा खिलाफी करने वाले लोगों को, विधानसभा 2027 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को अपार समर्थन मिल रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुनील सावंत, अयोध्या मंडल प्रभारी अरविंद गौतम, शिवम चौधरी उर्फ अतुल, समीर चौधरी, राधेश्याम राजभर,आलम बेग, दबीर अहमद अंगद निषाद नदीम अंसारी ,रिंकू त्रिपाठी, सर्वजीत राणा ,अंकित वर्मा, रामअरजपाल, राहुल पाल,बेचूपाल, रामदीन वर्मा, अलका निगम ,रामचरित्र चौहान,रोहित प्रजापति, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष पवन मौर्य आदि मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।