{"_id":"69fc63488a5283cf010c7ea4","slug":"video-video-aaga-sa-bcava-ka-le-jal-asapatal-ma-haii-makadaral-thaya-gaya-parashakashhanae-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आग से बचाव के लिए जिला अस्पताल में हुई मॉकड्रिल, दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आग से बचाव के लिए जिला अस्पताल में हुई मॉकड्रिल, दिया गया प्रशिक्षण
अंबेडकरनगर। जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को अग्निशमन विभाग ने आग से सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। इसका उद्देश्य अस्पताल में आग लगने की संभावित स्थिति से निपटने का अभ्यास करना था। अग्निशमन अधिकारी सचिन शर्मा ने चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के सही संचालन की जानकारी दी।
उन्होंने आपात स्थिति में संयम बनाए रखने और मरीजों को सुरक्षित निकालने के उपाय बताए। कर्मचारियों को अग्निशमन सिलिंडर का उपयोग कर आग बुझाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।
अस्पताल भवन में स्थापित अग्निशमन हाइड्रेंट प्रणाली का संचालन भी प्रदर्शित हुआ। इस अभ्यास से यह सुनिश्चित किया गया कि अग्निशमन उपकरण पूरी तरह कार्यशील हैं। इस दौरान सीएमएस डॉ. पीएन यादव, मैनेजर डॉ. हर्षित, डॉ. लता चौधरी, नर्सिंग स्टॉफ नेहा, आरती आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।