{"_id":"6a7445dcd62f444ef2028945","slug":"video-video-gavatha-sahab-sa-vasathapata-thakanathara-sa-haii-varata-jaltha-kaya-jaega-nayamata-aavatana-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोविंद साहब से विस्थापित दुकानदारों से हुई वार्ता, जल्द किया जाएगा नियमित आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोविंद साहब से विस्थापित दुकानदारों से हुई वार्ता, जल्द किया जाएगा नियमित आवंटन
अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के गोविंद साहब मेला परिसर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) रंजीत सिंह ने प्रभावित दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सभी पात्र दुकानदारों को नियमानुसार भूमि आवंटित की जाएगी और किसी की रोजी-रोटी नहीं छीनी जाएगी।
तहसील प्रशासन ने बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ बुधवार को संतराम, किरोधन, रामनाथ, जगन्नाथ, हरिप्रसाद, गब्बर की चाय व मिठाई, चाट विक्रेता जगदीश, शिवशंकर, गया प्रसाद, जनार्दन की दुकानें, नरमोद की कपड़े, राजबहादुर गौड़ की पान की दुकान, फिरतू निषाद की सब्जी समेत अन्य कई व्यापारियों की दुकानें के स्थायी व अस्थायी निर्माण ध्वस्त कर दिए गए थे।
लोगों की नाराजगी देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को पीड़ितों से वार्ता की। एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, एसडीएम धर्मेंद्र सिंह, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारियों ने बेदखल किए गए लोगों के नाम दर्ज किए। इसके साथ ही उन्हें योजनाबद्ध ढंग से जमीन आवंटित करने का आश्वासन दिया। इस पर सभी ने सहमति जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।