{"_id":"6a7eeae3b31abd56490e6e33","slug":"video-video-khatana-ka-jamana-para-jabrana-nal-naramanae-ka-aarapa-daema-sa-shakayata-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खतौनी की जमीन पर जबरन नाली निर्माण का आरोप, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खतौनी की जमीन पर जबरन नाली निर्माण का आरोप, डीएम से शिकायत
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर के फुलवारी गांव में पंचायत स्तर से कराए जा रहे नाली निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीण अविनाश समेत अन्य लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान पर चुनावी रंजिश के चलते खतौनी की जमीन पर जबरन नाली निर्माण कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
अविनाश का आरोप है कि नाली निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई कर रास्ते को गहरे गड्ढे में तब्दील कर दिया गया। बारिश के बाद गड्ढे में पानी भरने से करीब 45 दिनों से आवागमन प्रभावित है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों के लिए यह गड्ढा खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
ग्रामीण ने बताया कि एसडीएम से शिकायत के बाद जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। आरोप है कि जांच में जमीन खतौनी में दर्ज होने के कारण वहां नाली निर्माण को उचित नहीं माना गया, इसके बावजूद गड्ढे की पटाई नहीं कराई गई।
नाली निर्माण के दौरान जल जीवन मिशन की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने का आरोप है। ग्रामीणों ने डीएम से मौके की जांच कराकर रास्ते को दुरुस्त कराने, नाली को गांव के तालाब से जोड़ने और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। इस दौरान रमेश कुमार यादव, जलंधर यादव, गोमती, त्रिलोकी, अजीत, आकाश, राममिलन, सुरेंद्र यादव और राम भवन शुक्ला समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।