{"_id":"69c7cbb1e0ce8ce9050c8efc","slug":"video-amatha-ma-jal-makhayalya-ma-sata-pataral-papa-sarafa-eka-ma-mal-raha-samata-fayal-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में जिला मुख्यालय में सात पेट्रोल पंप, सिर्फ एक में मिल रहा सीमित फ्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में जिला मुख्यालय में सात पेट्रोल पंप, सिर्फ एक में मिल रहा सीमित फ्यूल
अमेठी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शनिवार को भी कम नहीं हुई। जिला मुख्यालय गौरीगंज में संचालित सात पेट्रोलपंपों में से सिर्फ मिश्रौली में ईंधन की बिक्री हुई। दो पंपों पर आया 26 हजार लीटर ईंधन महज तीन घंटे में बिक गया। शेष पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड टंगा मिला। सबसे ज्यादा समस्या डीजल नहीं मिलने से हो रही है, जिसके चलते कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।
शहर में कटरा लालगंज में दो, बरनाटीकर, जामों तिराहा, काजीपट्टी, दयालापुर और मिश्रौली में एक-एक पेट्रोलपंप हैं। मिश्रौली के अलावा अन्य छह में शुक्रवार को ही ईंधन खत्म हो गया था। शनिवार दोपहर बरनाटीकर में 14 हजार लीटर और कटरा लालगंज के एक पेट्रोलपंप 12 हजार लीटर ईंधन (पेट्रोल और डीजल बराबर मात्रा में) पहुंचा। कुछ ही देर में दोनों पंपों पर ठीकठाक भीड़ लगी और सारा ईंधन बिक गया। इन पंपों पर भी नो स्टॉक का बोर्ड लगा दिया गया।
मुख्यालय के अलावा ग्रामीणअंचल के अधिकांश पेट्रोलपंपों पर 12 से 24 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। कुछ पंपों पर छह से 12 घंटे के अंतराल पर आपूर्ति पहुंच रही है लेकिन अग्रिम भुगतान व्यवस्था और बैंक बंद रहने से संचालकों की दिक्कत बढ़ गई है।
पेट्रोल पंप संचालक एसोसिएशन के अध्यक्ष अपूर्व पांडेय ने बताया कि ईंधन की वास्तविक कमी नहीं है, आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, मगर मांग अचानक बढ़ने से स्टॉक जल्दी समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग आवश्यकता से अधिक ईंधन भरवा रहे हैं और टंकी फुल कराने पर जोर दे रहे हैं, जबकि कई मामलों में कम मात्रा पर्याप्त होती है। सामान्य दिनों में दो दिन चलने वाला स्टॉक अब दो से तीन घंटे में खत्म हो रहा है। टैंकर आने में समय लगने से बीच-बीच में आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे समस्या बढ़ रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि जिले में ईंधन की आपूर्ति सामान्य है। कुछ स्थानों पर अचानक मांग बढ़ने से अस्थायी दिक्कत दिखी है। सभी पंपों पर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और स्थिति जल्द सामान्य होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।