{"_id":"67ee535c93bcdb41b30c4db6","slug":"video-woman-jumped-in-front-of-a-train-with-two-children-innocent-ones-died-2025-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दो बच्चों संग महिला ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दो बच्चों संग महिला ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मासूमों की मौत
मानसिक रूप से बीमार महिला ने दो मासूम बच्चों के संग पाता रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड के पास फरक्का एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। जिससे दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को मेडिकल कॉलेज चिचौली में भर्ती कराया गया। महिला बुधवार शाम घर से निकली थी। परिजन तलाश कर रहे थे। देर रात पहचान होने पर कटने की सूचना मिली। जिस पर उनके होश उड़ गए।
दिबियापुर कस्बा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाले राघवेंद्र सिंह इलेक्ट्रानिक सामान के व्यापारी हैं। तीन बच्चों में बेटा आरुष (7), बेटी दिव्यांशी (4) और एक डेढ़ साल का बेटा लल्ला है। बुधवार की शाम राघवेंद्र की पत्नी नीतू कुशवाहा (29) दिव्यांशी और लल्ला के साथ घर से निकली और वापस नहीं आई। परिजन तलाश कर रहे थे। इस बीच महिला नीतू पाता स्टेशन के पूर्वी यार्ड के पास फरक्का एक्सप्रेस के सामने कूद गई। कॉशन लगा होने के कारण ट्रेन स्पीड में नहीं थी। इस कारण महिला गंभीर घायल हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।