{"_id":"6a61dc665143ccb326071d94","slug":"video-ayathhaya-ma-ll-nashana-ka-karab-pahaca-saraya-khatara-ka-nashana-sa-mahaja-52-sama-thara-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में लाल निशान के करीब पहुंची सरयू, खतरे के निशान से महज 52 सेमी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में लाल निशान के करीब पहुंची सरयू, खतरे के निशान से महज 52 सेमी दूर
अयोध्या में लगातार हो रही बारिश और नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के कारण सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को सरयू का जलस्तर खतरे (लाल) के निशान के बेहद करीब पहुंच गया। नदी का जलस्तर लाल निशान से मात्र 52 सेंटीमीटर नीचे दर्ज किया गया, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन ने नदी की निगरानी तेज कर दी है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और संवेदनशील घाटों व निचले इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने तटवर्ती गांवों के लोगों से सतर्क रहने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
प्रशासन का कहना है कि यदि जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है। इसके मद्देनजर राहत एवं बचाव दलों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सरयू के तेज बहाव के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से नदी में स्नान व नाव संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।