{"_id":"6a7af9cdc9a486fc7602f7eb","slug":"video-anandiben-patel-congratulated-the-students-of-maharaja-suheldev-university-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"आनंदीबेन पटेल ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दी बधाई;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदीबेन पटेल ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दी बधाई;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 11 Aug 2026 04:00 PM IST
Link Copied
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के तृतीय दीक्षांत समारोह में मंगलवार को राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को डिग्री के साथ रोजगारपरक कौशल हासिल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाना भी है। विश्वविद्यालयों को ऐसे छोटे अवधि के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने चाहिए, जिनसे विद्यार्थी अपनी नियमित पढ़ाई के साथ कोई अतिरिक्त कौशल सीखकर रोजगार प्राप्त कर सकें। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में दोपहर के बाद उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए रोजगार की जरूरत वाले विद्यार्थियों को चिह्नित किया जाए। उनकी रुचि के अनुसार दो-तीन माह के सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किए जाएं। इससे विद्यार्थियों के पास नियमित डिग्री के साथ अतिरिक्त प्रमाणपत्र होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सीखना कभी समाप्त नहीं होता। व्यक्ति को आजीवन विद्यार्थी बने रहना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।