{"_id":"6a7af9e09ddd51b7e102c517","slug":"video-tiranga-yatra-taken-out-from-azamgarh-collectorate-chants-of-bharat-mata-ki-jai-echoed-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ कलेक्ट्रेट से निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ कलेक्ट्रेट से निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 11 Aug 2026 04:00 PM IST
Link Copied
आजमगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता के जयकारे और देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा गुड्डू और विशिष्ट अतिथि श्याम नारायण सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है। तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू होकर गांधी तिराहा, रैदोपुर त्रिमूर्ति तिराहा और कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए मेहता पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।