Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Azamgarh News
›
Life-Threatening Attack on Youth Amidst Dispute Over Throwing Rice Grains; Hospitalized in Critical Condition in azamgarh
{"_id":"6a200b78e0eed965700d26e6","slug":"video-life-threatening-attack-on-youth-amidst-dispute-over-throwing-rice-grains-hospitalized-in-critical-condition-in-azamgarh-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अक्षत फेंकने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अक्षत फेंकने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान अक्षत फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने गांव के कुछ लोगों पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हैदराबाद गांव निवासी अंकुर कुमार ने बताया कि वह अपने मौसेरे भाई जयवीर के साथ बरहपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें बुलाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।हमले में अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके रिश्तेदारों के साथ भी मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि हमलावर अंकुर को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल युवक को पहले प्राथमिक उपचार दिलाया गया, बाद में मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जीयनपुर थाना क्षेत्र में आई एक बारात में मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।