{"_id":"6a1167c892c8bf2cf70f2ab3","slug":"video-mukesh-sahani-says-goal-is-not-public-welfare-but-solely-power-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुकेश साहनी ने भाजपा पर किया तंज, बोले- जनता की भलाई नहीं सिर्फ सत्ता है लक्ष्य, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश साहनी ने भाजपा पर किया तंज, बोले- जनता की भलाई नहीं सिर्फ सत्ता है लक्ष्य, VIDEO
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता की भलाई नहीं बल्कि केवल सत्ता हासिल करना है। वह शुक्रवार को नगर के एक होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वे पिछले 11 वर्षों से यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी आंदोलन के चलते भाजपा ने बिहार में उनके विधायकों को तोड़ने का काम किया। संजय निषाद हों या वे स्वयं, कोई भी नेता अपने दम पर नहीं बना है, बल्कि निषाद समाज के समर्थन से नेतृत्व प्राप्त किया है। काहनी ने कहा कि भाजपा के साथ रहने के बावजूद समाज के अधिकारों की लड़ाई कमजोर पड़ रही है। भाजपा संजय निषाद की “राजनीतिक हत्या” करने की तैयारी में है और कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में वे राजनीतिक रूप से किनारे कर दिए जाएंगे।
उन्होंने संजय निषाद को चुनौती देते हुए कहा कि यदि छह महीने के भीतर भाजपा से निषाद समाज को आरक्षण दिला देते हैं तो ठीक है, अन्यथा उन्हें भाजपा छोड़कर इंडिया गठबंधन के साथ आ जाना चाहिए। वीआईपी प्रमुख ने यह भी घोषणा की कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत के साथ संगठन विस्तार करेगी और आगामी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगी। 25 जुलाई से 101 दिन की जनजागरूकता यात्रा शुरू की जाएगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा राम बिंद, पूर्व मंत्री अच्छेलाल निषाद, रमेश केवट, राजेश निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश निषाद आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।