{"_id":"6a7719ff6e13a6467c02a58d","slug":"video-baghpat-muzaffarnagar-brothers-turn-modern-day-shravan-kumar-carry-parents-in-kanwar-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत: श्रवण कुमार बने मुजफ्फरनगर के दो भाई, माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर कर रहे गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: श्रवण कुमार बने मुजफ्फरनगर के दो भाई, माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर कर रहे गंगा स्नान
कांवड़ यात्रा के दौरान माता-पिता के प्रति समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मुजफ्फरनगर के मांढी गांव निवासी दो भाई संदीप और रवि अपने माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर दाहा पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उनके सेवा भाव की सराहना की।
संदीप और रवि ने बताया कि उन्होंने हरिद्वार की हरकी पौड़ी पर अपने माता राजबीरी और पिता प्रकाश को गंगा स्नान कराया। इसके बाद दोनों भाइयों ने दो पीढ़ों वाली कांवड़ तैयार की। एक पीढ़े में मां राजबीरी और दूसरे में पिता प्रकाश को बैठाकर दोनों पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनका संकल्प पूरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने का है।
दोनों भाइयों ने कहा कि भगवान भोलेनाथ ने उनके परिवार में सुख-शांति बनाए रखी है। अब वे अपने माता-पिता की सेवा कर उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं।
माता राजबीरी और पिता प्रकाश ने कहा कि हर परिवार को ऐसे बच्चे मिलने चाहिए। बच्चों को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए, क्योंकि माता-पिता की सेवा करने से ही जीवन सफल होता है।
यात्रा में परिवार के अन्य सदस्य भी साथ चल रहे हैं। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों के सेवा भाव की सराहना की और उनके इस प्रयास को श्रवण कुमार की मिसाल बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।