बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बहराइच: 24 घंटे में तेंदुए के दो हमले ककरहा रेंज में लगातार बढ़ रहे हमलों से दहशत

बहराइच: 24 घंटे में तेंदुए के दो हमले ककरहा रेंज में लगातार बढ़ रहे हमलों से दहशत

Narendra Arya नरेंद्र आर्य
Updated Wed, 19 Aug 2026 09:17 PM IST
बहराइच: 24 घंटे में तेंदुए के दो हमले ककरहा रेंज में लगातार बढ़ रहे हमलों से दहशत
कतर्नियाघाट के ककरहा वन रेंज में तेंदुए की दहशत अब आबादी से निकलकर खेतों तक पहुंच गई है। मंझरा गांव में महज 24 घंटे के भीतर तेंदुए ने पहले घर के बाहर बैठे आठ वर्षीय बालक और फिर खेत की ओर जा रहे किसान पर हमला कर दिया। दोनों घटनाओं में पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ उन्हें छोड़कर भाग निकला। दोनों घायलों को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत है और लोग खेतों की ओर जाने से भी डरने लगे हैं। मंझरा के प्रधानपुरवा निवासी सुरेश यादव का आठ वर्षीय पुत्र शुभम मंगलवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर परिजनों के साथ बैठा था। इसी दौरान अंधेरे में घात लगाए तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। परिजनों ने शोर मचाते हुए तेंदुए का सामना किया। आसपास के ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। भीड़ और शोर से तेंदुआ बालक को छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। घायल शुभम को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया। वन विभाग ने उसके परिवार को दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। दूसरी घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। मंझरा ग्राम पंचायत के ही सहजरामपुरवा निवासी किसान जगदीश (57) पुत्र हरद्वारी खेत की ओर जा रहे थे। खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जगदीश के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे किसान लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ भाग निकला। घायल किसान को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया। वन विभाग ने परिवार को एक हजार रुपये की सहायता दी। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि किसान पर हमले की सूचना पर टीम मौके पर भेजी गई है। ग्रामीणों को अकेले खेतों की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए निगरानी, कैमरा और पिंजरे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Budaun: किसान दिवस में उठी बिजली, गोवंश और खाद की समस्या, सीडीओ ने दिए निस्तारण के निर्देश

19 Aug 2026

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर और फील्ड स्टाफ ने किया प्रदर्शन, मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मोगा डीसी को सौंपा मांगपत्र

Video: पहाड़ों की रानी शिमला में झमाझम बारिश

19 Aug 2026

पैरामेडिकल स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति, 20 अगस्त का धरना स्थगित

Video: एमसी शिमला ने सफाई कर्मचारियों के लिए लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

19 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, एयरपोर्ट से देहरादून के लिए हुए रवाना

19 Aug 2026

ऊना: मुकेश अग्निहोत्री बोले- जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

19 Aug 2026
विज्ञापन

भर्ती ठोको गैंग ने निकाली रोहतक डीसी की वैकेंसी, वीरवार को लघु सचिवालय में करेंगे मुनादी

19 Aug 2026

भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगा अनुसूचित जाति मोर्चा: अजय खुंडिया

19 Aug 2026

जुलाना में लगाया रोजगार मेला 2240 युवाओं ने किया पंजीकरण, 35 निजी कंपनियों ने लिया भाग

19 Aug 2026

राज्य स्तरीय स्कूली खेलों के मुक्केबाजी मुकाबले में दिखा मिनी क्यूबा का दम

19 Aug 2026

आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा ने किया पाखंड के विरुद्ध शंखनाद, वैदिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

19 Aug 2026

Video: भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर निकली भव्य वाहन रैली

19 Aug 2026

कानपुर: प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत

19 Aug 2026

Video: कुटलैहड़ के अजनोली शिव मंदिर में आपदा प्रभावित 44 परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने बांटे चेक

19 Aug 2026

Shahjahanpur: डीजे की धुन पर थिरके कांवड़ यात्री, फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुआ जत्था

19 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, चार जिलों के 130 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

19 Aug 2026

VIDEO: बरेली कॉलेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन, फीस वृद्धि का विरोध

19 Aug 2026

कोटकपूरा में 55 करोड़ की लेनदारी को लेकर आढ़तियों का धरना जारी, मंडी बरीवाला के आढ़ती भी हुए शामिल

लुधियाना के एससीडी सरकारी कॉलेज में पंजाबी सोशल प्ले 'तपश का मंचन

19 Aug 2026

जींद में किसानों के तंबू उखड़ते ही बॉर्डर पर हटने लगी बैरिकेडिंग

19 Aug 2026

औरैया: दोहरे हत्याकांड में पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 आरोपियों को आजीवन कारावास

19 Aug 2026

बिलासपुर: औहर विवाद में पूर्व वार्ड सदस्य ने उठाई उप प्रधान की गिरफ्तारी की मांग

19 Aug 2026

श्री आनंदपुर साहिब के भाई जैता जी अस्पताल में बारिश के बाद हालात गंभीर

Video: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया बाढ़ प्रभावित मात्तर स्कूल का दाैरा

19 Aug 2026

VIDEO: दबंगई: थाने से लौट रहे चौकीदार को रास्ते में घेर कर मार डाला, पुत्र ने बताई पूरी घटना

19 Aug 2026

VIDEO: बाढ़ के बीच कैथी माझां में खराब सोलर लाइटें बनीं मुसीबत, पशुओं के चारे की मुश्किल बढ़ी

19 Aug 2026

पठानकोट बॉर्डर क्षेत्र में 15 करोड़ से बनेगा 100 बेड का डिवीजनल अस्पताल

Video: नाहन के आस्था स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों ने तैयार कीं आकर्षक राखियां

19 Aug 2026

Nagaur News: प्रिंसिपल के तबादले पर फिर भड़के छात्र, आदेश रद्द नहीं हुआ तो खोला मोर्चा, स्कूल गेट पर ताला जड़ा

19 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed