{"_id":"698c4e16a018aa74c802f9e3","slug":"video-bharaica-ma-savasathaya-upakathara-para-nablga-sa-ilja-bhara-ka-thavae-oura-avathha-vasal-jaca-ma-aarapa-saha-mal-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में स्वास्थ्य उपकेंद्र पर नाबालिग से इलाज, बाहर की दवाएं और अवैध वसूली; जांच में आरोप सही मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में स्वास्थ्य उपकेंद्र पर नाबालिग से इलाज, बाहर की दवाएं और अवैध वसूली; जांच में आरोप सही मिले
बहराइच में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिहींपुरवा के सेमरी मलमला गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पर लगे गंभीर आरोप सही पाए गए हैं। जांच में सामने आया है कि उपकेंद्र पर नाबालिग बच्चे से मरीजों का इलाज कराया जा रहा था। सरकारी दवाओं के बजाय बाहर की दवाएं देकर उनसे पैसे वसूले जा रहे थे।
ग्रामीणों के अनुसार, उपकेंद्र पर तैनात शरीफ अहमद लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां कर रहा था। आरोप है कि अपनी गैरमौजूदगी में वह एक किशोर से इलाज कराता था। सोमवार को गांव के एक युवक ने नाबालिग द्वारा इलाज करते और दवा के नाम पर पैसे लेते हुए वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया। युवक का आरोप है कि सवाल करने पर संबंधित अधिकारी ने ऊपर तक रकम पहुंचाने की बात कही। इस मामले में जिलाधिकारी को भी कुछ ग्रामीणों ने वायरल वीडियो भेजकर शिकायत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।