{"_id":"69f3361c21a06756550baaad","slug":"video-isc-ka-rajalta-aauta-rapaiidaha-ka-ejasa-sakal-ma-chhatara-na-bnaya-jashana-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ISC का रिजल्ट आउट, रुपईडीहा के एजीसी स्कूल में छात्रों ने बनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ISC का रिजल्ट आउट, रुपईडीहा के एजीसी स्कूल में छात्रों ने बनाया जश्न
बहराइच के रुपईडीहा में एजीसी स्कूल रुपईडीहा में आईएससी बोर्ड के तहत कक्षा 10 और 12 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कक्षा 12 के परिणाम में एहसान इमाम रिजवी ने 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर श्रेया शर्मा ने 96.8% अंक प्राप्त किए, जबकि आर्यन गुप्ता 95% के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा गौरी अग्रवाल ने 89.2% अंक प्राप्त कर चतुर्थ और रेचल ने 88% अंक पाकर पंचम स्थान हासिल किया।
वहीं कक्षा 10 के परिणाम में आराध्या जायसवाल ने 94.83% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। पायल गुप्ता 92.1% के साथ द्वितीय, जिया नूर 87.66% के साथ तृतीय, ओजस मद्धेशिया 87.5% के साथ चतुर्थ और संस्कार सोनार 87% अंक पाकर पांचवें स्थान पर रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य जेनिफर डी रंबल, प्रबंधक आर रंबल सहित शिक्षक अमित श्रीवास्तव, प्रतीक्षा श्रीवास्तव, वी जॉन, जीनत फातिमा, प्रखर गुप्ता, नागेश्वर गुप्ता, प्रतिमा चक्रवर्ती, अंशिका पाठक, योगेंद्र शुक्ला, अंकुर त्रिपाठी और संदीप भारतीय ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसी क्रम में गौरी अग्रवाल को उनकी माता नीलम अग्रवाल ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। गौरी वाणिज्य वर्ग की छात्रा हैं और उन्होंने 89.2% अंक प्राप्त किए हैं।
एहसान इमाम रिजवी को उनके पिता रजा इमाम रिजवी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने बताया कि एहसान ने हाई स्कूल में भी विद्यालय में टॉप किया था और आगे चलकर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। बहराइच जिले में दो छात्रों को 97% प्राप्त हुए हैं। इनमें से एहसान इमाम रिजवी भी एक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।