{"_id":"69e4c185b2acbe60740035df","slug":"video-video-bhagavana-parasharama-jayata-para-bhavaya-thharamaka-aayajana-havana-pajana-va-bhadara-ma-umaugdha-sharathathhalo-ka-bhaugdha-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भगवान परशुराम जयंती पर भव्य धार्मिक आयोजन, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भगवान परशुराम जयंती पर भव्य धार्मिक आयोजन, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रूपईडीहा बहराइच। क्षेत्र के ब्राह्मण परिवारों एवं युवकों द्वारा स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर बाग प्रांगण में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से हवन-पूजन का शुभारंभ हुआ, जिसके पश्चात भगवान परशुराम की विधिवत आरती की गई।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महंत भगवान दास ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने संस्कारों को कभी नहीं भूलना चाहिए। यज्ञोपवीत और तिलक हमारी पहचान हैं, इसलिए बचपन से ही बच्चों को इनके महत्व के बारे में शिक्षित करना आवश्यक है।
उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र थे तथा शास्त्रों के अनुसार उन्होंने भीष्म, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महान योद्धाओं को शस्त्र विद्या का ज्ञान दिया था। वे शास्त्र और शस्त्र दोनों में पूर्ण पारंगत थे। कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में महंत भगवान दास ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर आचार्य राजेश पाण्डेय, विवेक शुक्ल, भीमसेन मिश्रा, भीष्म त्रिपाठी, श्याम कुमार मिश्रा, राधेश मिश्र, धनंजय मिश्र, डॉ. सनत कुमार शर्मा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, गोपाल त्रिपाठी, बलराम शुक्ल, रिंकू अवस्थी, बलराम मिश्र, मोहित शुक्ल, वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं दिवाकर पाठक सहित ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा भव्य भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।