{"_id":"6a26bce676418e97bc05379e","slug":"video-video-manasa-lda-sa-hataya-gaya-shava-mathara-atakaramata-para-haii-kararavaii-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैन्स लैंड से हटाया गया शिव मंदिर, अतिक्रमित पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैन्स लैंड से हटाया गया शिव मंदिर, अतिक्रमित पर हुई कार्रवाई
रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सीमा के समानांतर सड़क का निर्माण कराया गया है। इस सड़क के निर्माण से सीमा पर सुरक्षा बलों की निगरानी और आवागमन को और अधिक सुगम बनाया जा सकेगा।
इसी क्रम में निबिया गांव से सटे नेपाल के जमुनहा क्षेत्र के निकट नो मैन्स लैंड में स्थित एक पुराने शिव मंदिर तथा लोहा शाह बाबा की मजार प्रशासन के संज्ञान में आई थी। सीमा सुरक्षा और अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत प्रशासन द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्रवाई की गई थी।
उपजिलाधिकारी नानपारा अमीता यादव ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण की जद में आने वाले सभी स्थलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विगत महीनों पहले लोहा शाह बाबा की मजार के अतिक्रमण वाले हिस्से को पूर्व में हटाया जा चुका था
इसी क्रम में नो मैन्स लैंड जमुनहा में स्थित शिव मंदिर को सोमवार दोपहर बाद जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान भारत और नेपाल दोनों देशों के प्रशासनिक एवं सुरक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
कार्रवाई के समय नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स के डीएसपी तीरथराज न्यौपाने, एपीएफ के जवान, एसएसबी के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार,नायब तहसीलदार अक्षय पांडे, कानूनगो रामनरेश, लेखपाल करुणेश त्रिपाठी तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।
प्रशासन ने बताया कि शिव मंदिर को गिरने से पहले ही स्थापित शिवलिंग एवं अन्य पूजनीय सामग्री को सम्मानपूर्वक दीनदयाल नगर वार्ड संख्या-9 स्थित थाना परिसर के पीछे पहले से ही स्थानांतरित कर शिव मंदिर में पुनः स्थापित कर दिया गया है, जहां श्रद्धालु पूर्व की भांति पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि सीमा सुरक्षा और सुचारु सीमा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए नो मैन्स लैंड तथा अतिक्रमण की जद में आने वाले सभी स्थलों को नियमानुसार अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।