{"_id":"6a26b9b36ec42081170e0178","slug":"video-video-sajaya-sata-para-daugdhha-maha-btha-thaugdha-yatayata-abha-sarafa-chhata-vahana-ka-anamata-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संजय सेतु पर डेढ़ माह बाद दौड़ा यातायात, अभी सिर्फ छोटे वाहनों को अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संजय सेतु पर डेढ़ माह बाद दौड़ा यातायात, अभी सिर्फ छोटे वाहनों को अनुमति
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरयू नदी के ऊपर स्थित संजय सेतु (घाघराघाट पुल) पर मंगलवार को छोटे वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की जांच के उपरांत पुल को यातायात के लिए खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि बड़े वाहनों के संचालन पर फिलहाल रोक बरकरार रहेगी।
लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल पर डेटिंग, पेंटिंग और अन्य तकनीकी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। साथ ही पुल पर कार्य में लगी मशीनरी और कर्मचारियों को भी हटा लिया गया है। इसके बाद प्रशासन ने छोटे वाहनों के आवागमन की अनुमति प्रदान कर दी।
करीब डेढ़ माह से बंद पड़े पुल के कारण हजारों लोगों को वैकल्पिक मार्गों और पीपा पुल के सहारे सफर करना पड़ रहा था। पुल खुलने से बहराइच, बाराबंकी और गोंडा के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
जरवलरोड थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर फिलहाल छोटे वाहनों का संचालन शुरू कराया गया है। बड़े वाहनों के आवागमन की अनुमति 16 जून से दिए जाने की संभावना है। तब तक भारी वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।