{"_id":"6a0c4706048e153edd0186a7","slug":"video-dm-inspects-old-jail-complex-in-ballia-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बलिया में डीएम ने पुरानी जेल परिसर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बलिया में डीएम ने पुरानी जेल परिसर का किया निरीक्षण
बलिया जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू हो गई है। प्रस्तावित नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुरानी जेल परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि शहर के बीचोंबीच स्थित करीब 15 एकड़ क्षेत्रफल वाले पुरानी जेल परिसर और जिला तथा महिला अस्पताल को मिलाकर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। डीएम ने मौके पर ही मेडिकल कॉलेज के विस्तृत नक्शे (ब्लूप्रिंट) का बारीकी से अवलोकन किया और कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों से निर्माण कार्य की तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां प्राप्त कीं। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जून माह में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास प्रस्तावित है, इसलिए शिलान्यास से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह परियोजना जिले के विकास और जनता की सेहत से सीधे जुड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।