सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   During the construction of Greenfield Expressway in Ballia, the road was blocked, the villagers staged a sit-in were angry over the demand for an underpass

बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान रास्ता बंद ग्रामीणों ने दिया धरना, अंडरपास की मांग को लेकर आक्रोश, प्रदर्शन कर रखी मांग

Nitish Pandey नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 22 May 2025 05:56 PM IST
During the construction of Greenfield Expressway in Ballia, the road was blocked, the villagers staged a sit-in were angry over the demand for an underpass
नवकागांव स्थित श्रीनगर-सुघर छपरा मार्ग पर निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान रास्ता बंद होने से नवकागांव सहित दर्जनभर गांवों के ग्रामीण आक्रोशित है। ग्रामीणों का मांग है कि जब तक अंडरपास नहीं बनेगा निर्माण कार्य नहीं होगा। बृहस्पतिवार को नवकागांव प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने नवकागांव में गजहवा बाबा के स्थान पर धरना-प्रदर्शन किया। एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी की। उच्चाधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। सूचना पर सांसद सनातन पाण्डेय मौके पर पहुंचे। एनएचएआई के उच्चधिकारियों से फोन पर वार्ता की। सांसद ने कहा कि ग्रामीण दो बार सड़क जाम कर आंदोलन कर चुके हैं। ताज्जुब की बात है कि एनएचएआई का एक भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। एनएचएआई से कहा कि मौके पर आकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करें। धरना स्थल पर पहुंचे सांसद सनातन पाण्डेय को आंदोलनकारियों ने पत्रक सौपा। पत्रक में कहा कि श्रीनगर से सुघर छपरा एनएच-31 तक जाने वाले मार्ग से अचलगढ़, मून छपरा, गंगा पाण्डेय के टोला, सबलपुर, मोहन छपरा, शिवचक, केहरपुर, श्रीनगर, गंगौली, सुघर छपरा आदि दर्जनभर गांव के सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से होकर दुबेछपरा स्थित डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, कन्या विद्यालय पढ़ने के लिए जाते हैं। एनएच-31 से होकर बैरिया तहसील मुख्यालय या फिर जिला मुख्यालय की ओर जाते हैं। मौजूदा समय में नवकागांव में 9300 नम्बर पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे श्रीनगर-सुघर छपरा मार्ग बंद हो रहा है। ग्रामीण अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं। एक पखवाड़े के अंदर दो बार आंदोलन किया जा चुका है।बृहस्पतिवार को तीसरी बार ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा अगर दर्जनभर गांव के किसानों को रास्ता नहीं मिलेगा तो किसान खेती-बाड़ी कैसे करेंगे। किसानों का मांग जायज है। प्रदेश सरकार व कार्यदायी संस्था को समस्या को गम्भीरता से सुनना चाहिए और निस्तारण करना चाहिए। सांसद ने कहा कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण हो लेकिन किसानों की समस्याओं को हल किए बिना निर्माण गलत है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी व निर्माण इकाई के उच्चधिकारियों से बात करूंगा। जरूरत पड़ी तो संसद में भी बात को उठाऊंगा। सपा प्रदेश सचिव संजय मिश्र, राहुल सिंह ने भी आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। विजय ओझा, मुक्तेश्वर, विजेन्द्र सिंह, राजेश यादव, बबलू भारती, विनय शंकर पांडेय, अवनीश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नालागढ़: दभोटा गांव में शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

22 May 2025

MP News: तिरंगा लेकर उमड़ा जनसैलाब, विधायक संजय पाठक बोले-ये पीएम मोदी का नया भारत, आतंक को दिया मुंहतोड़ जवाब

22 May 2025

पाकिस्तान जासूसी मामले कोर्ट ने हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का चार दिन की पुलिस रिमांड बढ़ाया

22 May 2025

हिसार नगर निगम में पार्षद बोले; सेक्टरों में बिजली का बुरा हाल, 12 घंटे से लाइट गुल

22 May 2025

यमुनोत्री धाम...सूर्यकुंड में चावल उबालकर यात्री प्रसाद के रूप में ले जाते हैं घर

22 May 2025
विज्ञापन

बारिश से ट्रांसपोर्ट नगर मंडी में लगा जल जमाव, बढ़ी परेशानी

22 May 2025

सहारनपुर में वेदमंत्रों के बीच देव मूर्तियों को कराया जलाधिवास, श्री शिव विश्वकर्मा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह

22 May 2025
विज्ञापन

Shimla: विद्यार्थियों ने समरहिल में निकाली रैली, नशा मुक्ति का दिया संदेश

22 May 2025

Prayagraj- ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रहा करछना रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्यक्रम, पीएम मोदी ने किया लोकार्पण

22 May 2025

Kangra: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने नगरोटा सूरियां में निकाली तिरंगा यात्रा

22 May 2025

तेज आंधी के दौरान अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित ताला नगरी पर पेड़ में लगी आग

22 May 2025

Pratapgarh- तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े चार लोगों को कुचला, दो की मौत

22 May 2025

रामनगर: रिजॉर्ट के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव

22 May 2025

रामनगर में निकाली तिरंगा सम्मान यात्रा

22 May 2025

VIDEO: आंधी ने मचाई तबाही... आंबेडकर पुल की जाली गिरी, उखड़ गए वर्षों पुराने पेड़; पार्क में बनी पत्थर की हट गिरी

22 May 2025

VIDEO: Raebareli: गोकशी करने जा रहे पशु तस्करों की पुलिस से मुठभेड़, दो घायल

22 May 2025

फतेहाबाद के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगे कूलर, खुफिया विभाग ने अस्पताल प्रशासन से मांगा एससी का रिकॉर्ड

22 May 2025

Ujjain News: उद्यान विभाग की नर्सरी में छोड़ रखा था करंट, दो नीलगाय की मौत, DFO बोले- कार्रवाई करेंगे

22 May 2025

दादरी के गांव बादल में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी, सिलिंडर लीक होने पर लगी आग

22 May 2025

Bahraich: नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, घुसपैठियों को लेकर मिले थे इनपुट

22 May 2025

Nagaur News: सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, ASI भर्ती रद्द होने को लेकर मदन राठौड़ ने जताई चिंता

22 May 2025

VIDEO: जूता कारीगर की हत्यारोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो को दबोचा

22 May 2025

फतेहाबाद में अनियंत्रित कार का वीडियो आया सामने, स्कूटी को मारी थी सीधी टक्कर

22 May 2025

सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में प्रिंटिंग फैक्टरी में भीषण आग, हड़कंप मचा

22 May 2025

पेड़ गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

22 May 2025

गोंडा में मिट्टी ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

22 May 2025

Singrauli News: अचानक फटा सिलेंडर, लगी आग, घर समेत लाखों का सामान जला; हादसे में बाल-बाल बचे लोग

22 May 2025

Ujjain News: भक्तों को दर्शन देने सुबह 4 बजे जागे बाबा महाकाल, पंचामृत अभिषेक के बाद रमाई गई भस्म

22 May 2025

लखनऊ में देर रात आंधी के साथ हुई बारिश, गिरा तापमान, कई जगहों पर पेड़ भी गिरे

22 May 2025

लखनऊ सहित अवध के कई जिलों में बुधवार रात हुई बारिश, चली तेज हवाएं

22 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed