{"_id":"6a71f040c4e376faa5084bbd","slug":"video-blramapara-atal-bhavana-ma-pathathhakaraya-na-btha-satara-taka-abhayana-safal-bnana-ka-bnaii-ranaenata-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: अटल भवन में पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक अभियान सफल बनाने की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: अटल भवन में पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक अभियान सफल बनाने की बनाई रणनीति
बलरामपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, बूथ स्तर तक जिम्मेदारियों के निर्धारण और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यशाला का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति का जनांदोलन है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह हर घर तक तिरंगा पहुंचाए और अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा यात्रा से जोड़े। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय चेतना का पर्व बन चुका है। उन्होंने कहाकि जिले के प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। सभी कार्यकर्ता अनुशासन और उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटें तथा नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और महत्व के प्रति जागरूक करें।
कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी व मनोज तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, प्रिंस वर्मा, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र पांडेय, सह संयोजक अवधेश तिवारी तरुण, ललिता तिवारी, बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, डॉ. अजय सिंह पिंकू, बिंदू विश्वकर्मा, डीपी सिंह बैस व अवधेश पांडेय सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।