{"_id":"682af58813cad1d28b0a7d49","slug":"video-blramapara-ma-garama-ka-chhatata-sa-pahal-shakashhaka-na-bcaca-ka-tha-tapasa-2025-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में गर्मी की छुट्टी से पहले शिक्षक ने बच्चों को दी टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में गर्मी की छुट्टी से पहले शिक्षक ने बच्चों को दी टिप्स
बलरामपुर में परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को पढ़ाई के बाद 20 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टी हो रही है। विद्यालयों में विद्यार्थियों को होमवर्क देने के साथ ही बच्चों को सुरक्षित रहने के शिक्षकों ने टिप्स बताए। आइए सुनते हैं शिक्षिका प्रियंका श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को क्या बताया और सतर्कता बरतने पर जोर दिया। बच्चों आज से गर्मी की छुट्टी हो रही है। धूप में कम निकलना, घर में रहना। माता पिता की बात मानना। पूरे बांह के कपड़े पहनना। जो होम वर्क दिया गया है, उसे समय से पूरा करना। सुबह समय उठकर नाश्ता करने के साथ ही समय से संतुलित भोजन करना। रोटी, दाल व खिचड़ी खाना। चटपटी और तली भुनी चीज से परहेज करना। धूप में कतई न रहें, बाजार की चीजें खाने की जिद नहीं करना। हम बीच बीच में हाल जानेंगे। जो पढ़ाया गया है उसे रोज पढ़ना। अच्छे से रहना है, बारिश आदि होने पर मस्ती नहीं करना है घर में रहना है। नदी, नालों और तालाब के करीब मत जाना, पेड़ पर नहीं चढ़ना है। माता पिता की हर बात मानना। छुट्टी के बाद फिर मिलेंगे। इसी तरह विद्यार्थियों को छुट्टी से पूर्व महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।