{"_id":"69873bfdad1ce137e704107d","slug":"video-brabka-ka-mahathava-mal-ma-gajaga-damanpr-ka-dama-dama-dhalka-ka-thapa-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी के महादेवा मेले में गूंजेगी डमरू की डम-डम, ढोलक की थाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी के महादेवा मेले में गूंजेगी डमरू की डम-डम, ढोलक की थाप
बाराबंकी के रामनगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेवा के फाल्गुनी मेले में डमरू और ढोलक की गूंज दूर-दूर तक सुनाई देगी। इन दिनों हुनरमंद कारीगर ढोलक और डमरू तैयार करने में जुटे हैं। कोई रंगाई कर रहा है, तो कोई लकड़ी सेट कर रहा है। प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले शिवभक्त यहां से डमरू और ढोलक खरीदकर ले जाते हैं। हालांकि अभी मेले की रौनक पूरी तरह नहीं जमी है, लेकिन दुकानें सजने लगी हैं।
यह मेला ढोलक और डमरू के कारोबार के लिए खासा मशहूर है। इस बार जैदपुर से 30 से अधिक व्यापारी यहां दुकानें लगा चुके हैं। ढोलक व्यापारी फरीदुद्दीन ने बताया कि यह कारोबार उन्हें विरासत में मिला है और वह पिछले 25 वर्षों से यहां दुकान लगा रहे हैं। उनके पास 500 सौ रूपये से लेकर,5 हजार तक की ढोलक उपलब्ध है। व्यापारी बताते हैं कि कटहल की लकड़ी से बनी ढोलक की थाप सबसे बेहतरीन होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।