{"_id":"69c14fc6836b57c03003569f","slug":"video-brabka-nae-kanana-ka-varathha-ma-calka-ka-cakaka-jama-palsa-na-na-lga-ka-pakaugdha-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी:नए कानून के विरोध में चालकों का चक्का जाम, पुलिस ने नौ लोगों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी:नए कानून के विरोध में चालकों का चक्का जाम, पुलिस ने नौ लोगों को पकड़ा
नए कानून के विरोध में सोमवार को वाहन चालकों का प्रदर्शन उग्र हो गया। मौरंग मंडी के पास हैदरगढ़ रोड पर सैकड़ों की संख्या में जुटे चालकों ने सड़क जाम कर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया।
सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।
पुलिस के अनुसार वाहन चालक बिना जिला प्रशासन की अनुमति के सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया, वहीं सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों को भी उठाकर कोतवाली नगर ले जाया गया।
घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मौरंग मंडी के पास हैदरगढ़ रोड की है, जहां प्रदर्शन के चलते कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नौ लोगों गिरफ्तार किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।