{"_id":"6808a60d806e5dc10c05fff7","slug":"video-people-burnt-the-effigy-of-pakistan-in-bareilly-2025-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन, बरेली में लोगों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन, बरेली में लोगों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशवासियों में आक्रोश है। लोग सड़कों पर उतरकर आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बरेली में भी नाथनगरी सुरक्षा समूह की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। बुधवार को सेठ दामोदरदास पार्क में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय पर पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई और पुतला फूंका गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। संगठन के महामंत्री दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि आतंकवादियों की हरकत बेहद कायरना है। निर्दोष लोगों के धर्म पूछ कर निशाना बनाया गया है। केंद्र सरकार को जल्द ही इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।