{"_id":"69c7cb4ede9b0577b80c97ab","slug":"video-chain-pulling-incident-suriyawan-western-gate-42c-second-time-this-week-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुरियावां के पश्चिमी फाटक 42सी पर सप्ताह में दूसरी बार चेन पुलिंग, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरियावां के पश्चिमी फाटक 42सी पर सप्ताह में दूसरी बार चेन पुलिंग, VIDEO
वाराणसी-जंघई रेलखंड पर सुरियावां स्टेशन के पास एक सप्ताह में दूसरी बार चेन पुलिंग का मामला सामने आया है। शनिवार को पटना जंक्शन से वाराणसी होते हुए जम्मू तवी को जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर दी गई। जिससे ट्रेन फाटक पर करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। आवश्यक जांच पड़ताल के बाद रेलवे के अधिकारियों ने उसे आगे के लिए रवाना किया। सुरियावां रेलवे स्टेशन के पास ही एक सप्ताह पहले अराजकतत्वों ने मां बेल्हादेवी ट्रेन में चेन पुलिंग की थी। जिसकी वजह से ट्रेन करीब 15 मिनट लेट रवाना हो सकी थी। अब शनिवार को एक बार फिर से किसी अराजकतत्व ने टना जंक्शन से वाराणसी होते हुए जम्मू तवी को जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस सुरियावां में फाटक संख्या 42सी के पास चेन पुलिंग कर दी। जिससे फाटक के पास ही ट्रेन 10 मिनट तक खड़ी रही। गौर करने वाली बात है कि इसके पहले अर्चना एक्सप्रेस में भी इसी फाटक के पास चेन पुलिंग की गई थी। अर्चना एक्सप्रेस का सुरियावां रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है। यह सीधे प्रतापगढ़ में ही रूकती है, लेकिन शनिवार को चेन पुलिंग के कारण ट्रेन को पश्चिमी फाटक 42सी के पास खड़ा करना पड़ा। चेन पुलिंग के बाद अचानक ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों को भी परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि इन दिनों ट्रेनों में चेन पुलिंग के मामले बढ़े हैं। जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं। वहीं ट्रेनें खड़ी होने से बाजारों में भी जगह-जगह फाटक गिरने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अराजतत्वों ने चेन पुलिंग की थी। आवश्यक जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। बताया कि आरपीएफ की मदद से अराजकतत्वों की तलाश कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।