Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
delegation from the Lok Janshakti Party met with the family members of Jaislal, who was burnt alive in Bhadohi
{"_id":"69b55876804ecc12a70f4d9b","slug":"video-delegation-from-the-lok-janshakti-party-met-with-the-family-members-of-jaislal-who-was-burnt-alive-in-bhadohi-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भदोही में जिंदा जले जैसलाल के परिजनों से मिला लोक जनशक्ति पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भदोही में जिंदा जले जैसलाल के परिजनों से मिला लोक जनशक्ति पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर लोक जनशक्ति पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को ज्ञानपुर कोतवाली के पीपरगांव में जिंदा जले मजदूर जैसलाल सरोज के परिजनों से मुकालात की। उत्तर प्रदेश प्रभारी अरूण भारती के नेतृत्व में पहुंचे लोजपा कार्यकर्ताओं ने परिजनों को सांत्वना दी। वहीं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उत्तर प्रदेश प्रभारी अरूण भारती ने कहा कि जिस तरह से जैसलाल सरोज को जिंदा जलाया गया। वहीं बेहद ही हैरान करने वाला मामला है। इस तरह के मनबढ़ लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस तरह के मनबढ़ और अपराधी किस्म के लोगों की खैर नहीं है। आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। वहीं परिवार में एक सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और आवासीय पट्टा उपलब्ध कराए जाने की मांग की। कहा कि लोजपा आखिरी सांस तक न्याय की लड़ाई लड़ेगी। मौके पर कमला कुमारी, राजीव पासवान एडवोकेट, कमल तिवारी, विकास पांडेय, धनंजय दुबे, विकास दुबे, राहुल तिवारी, संतोष पंडित, प्रदुम्न तिवारी, अभिनव तिवारी, शिवांश मिश्रा, सुरज गुप्ता, अमित शुक्ला, दुर्गेश मिश्रा, सुनील जायसवाल समेत कई जिलों के लोजपा कार्यकर्ता जनपद में पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।