{"_id":"6a1167b944de1f5f640a2ec8","slug":"video-house-listing-drive-launched-from-dm-residence-continue-until-20-june-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास से मकान सूचीकरण का हुआ शुभारंभ, 20 जून तक चलेगा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास से मकान सूचीकरण का हुआ शुभारंभ, 20 जून तक चलेगा; VIDEO
ज्ञानपुर जिले में स्वगणना के बाद जनगणना 2027 का शुभारंभ हो गया। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार के सरपतहां स्थित आवास से मकान सूचीकरण का शुभारंभ किया गया। नियुक्त प्रगणकों ने प्रारूप के अनुसार जिलाधिकारी आवास का विवरण दर्ज कर प्रथम चरण की शुरुआत किया।
डीएम ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं विकासात्मक प्रक्रियाओं में से एक है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचनाओं, सामाजिक विकास कार्यक्रमों तथा संसाधनों के वितरण की नीति तैयार करती है। इसलिए जनगणना का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग एवं मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक भवन, मकान एवं परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारियां निर्धारित प्रारूप पर दर्ज करेंगे। डीएम ने बताया कि गर्मी और लू के मद्देनजर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को विशेष निर्देश दिया गया है कि वह सुबह छह बजे से पूर्वाह्न 11 बजे और शाम चार बजे के बाद ही फील्ड में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 20 जून तक मकान सूचीकरण का कार्य होगा। उन्होंने बताया कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 3229 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस मौके पर एसडीएम शिव प्रकाश यादव, लेखपाल रजनीश बघेल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।