{"_id":"69c4023fd6ee69928c0e8345","slug":"video-land-regarding-which-complaint-was-lodged-has-been-vacated-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिस जमीन को लेकर थी शिकायत, वह कराई जा चुकी है खाली; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस जमीन को लेकर थी शिकायत, वह कराई जा चुकी है खाली; VIDEO
भदोही कोतवाली के मोढ क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी राजबलि यादव के जलने के मामले में बुधवार को एडीएम अरूण गिरी जांच करने पहुंचे। जांच में उन्होंने पाया कि गांव की जिस जमीन पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। वह खाली कराई जा चुकी है। उसको लेकर विवाद नहीं है। दोनों भाइयों में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद है। दूसरी तरफ पुलिस ने मामले में देर रात 323, 504 और 506 की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। वहीं आरोपी भतीजे को भी गिरफ्तार कर लिया।
भदोही कोतवाली के मकनपुर निवासी राजबली यादव (52) सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जल गए थे। उन्होंने अपने भाई व पूर्व प्रधान राजबलि यादव और उसके बेटे राहुल यादव पर तेल डालकर जलाने का आरोप लगाया था। मामले में गांव की गड़ही की जमीन पर पूर्व प्रधान के अतिक्रमण की बात सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बुधवार को एसडीएम भदोही अरूण गिरी को मौके पर जांच करने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने अतिक्रमण के मामले को लेकर जांच की। जांच में पाया कि गांव में जिस जमीन पर अतिक्रमण की बात की जा रही है। वह पहले ही खाली कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि राजबलि के भाई पूर्व प्रधान राजपति ने गांव की सरकारी जमीन पर कुछ निर्माण कराया था। जिसको लेकर शिकायत थी। शिकायत के बाद जिस जमीन पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत थी। उसे तो खाली करा दिया गया था, लेकिन उनका अपनी जमीन पर कुछ निर्माण कार्य था। उसी को लेकर राजबलि लगातार शिकायत कर रहे थे। बताया कि दोनों भाइयों का आपसी विवाद है। जिसको लेकर दोनों के बीच नहीं बनती है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले में 323, 504 और 506 की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं आरोपी भतीजे को भी जेल भेज दिया गया है। प्राथमिकी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।