{"_id":"67d806932849a3e8f90f1307","slug":"video-rudra-maha-yagya-started-in-bhadohi-with-the-installation-of-religious-flag-and-kalash-yatra-2025-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में धर्म ध्वज की स्थापना व कलश यात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ आरंभ, महिलाओं ने लगाया जयकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में धर्म ध्वज की स्थापना व कलश यात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ आरंभ, महिलाओं ने लगाया जयकारा
भव्य कलश यात्रा के साथ सोमवार को नगर के बड़े शिवधाम परिसर में रूद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल महिलाओं व युवतियों ने सिर पर गंगाजल का कलश लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-थिरकते व जयकारा लगाते नजर आए। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा मे शामिल लोग धर्म ध्वजा लेकर नगर भ्रमण के लिए निकले तो उनके साथ पीला वस्त्र धारी नर नारियों का समूह जयकारा लगाते हुए चल पड़े। बाबा बड़े शिव धाम से शोभायात्रा खड़हट्टी मोहाल, अंजही, सदर मोहाल, पश्चिम मोहाल पड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग, ज्ञानपुर रोड, शहीद तिराहा काली मोहाल होते हुए वापस महायज्ञ स्थल पर पहुंचा। जहां विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन कर कलश की स्थापना की गई। मंगलवार से मंदिर परिसर में श्री रुद्र महायज्ञ व श्रीमद् भागवत का आयोजन होगा। 25 मार्च तक चलने वाले इस इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक महायज्ञ व कथा आयोजित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।