{"_id":"6a5106050c02d311de0d9407","slug":"video-sarvesh-becomes-tehsil-union-president-rajnish-baghel-senior-vice-president-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"तहसील संघ के अध्यक्ष बने सर्वेश, रजनीश बघेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील संघ के अध्यक्ष बने सर्वेश, रजनीश बघेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष; VIDEO
तहसील परिसर में शुक्रवार को तहसील लेखपाल संघ की बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। अध्यक्ष और मंत्री पद पर चुनाव हुए जबकि अन्य सभी पदों पर नि र्विरोध पदाधिकारी चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए सर्वेश शुक्ला को 50 और देवेंद्र यादव को 36 वोट मिले। मंत्री पद पर अमर कुशवाहा को 47 और जितेंद्र पाल को 40 वोट मिले। सर्वेश शुक्ला अध्यक्ष और मंत्री अमर सिंह कुशवाहा निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रजनीश बघेल, अमित कुमार यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, भानु प्रताप सिंह को उप मंत्री और रूपा सिंह कोषाध्यक्ष हिमांशु राव आय व्यय निरीक्षक निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी आगामी दो वर्ष तक उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा ज्ञानपुर का प्रतिनिधित्व करेगी। निर्वाचन अधिकारी राजा यादव और सह निर्वाचन अधिकारी बृजेश की देखरेख में चुनाव हुआ। निर्वाचित पदाधिकरियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा कि लेखपाल साथियों के हक के लिए संगठन संघर्ष करेगा। उनका उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।