{"_id":"6a51060a2e430b1e460bf47a","slug":"video-teaching-materials-distributed-to-265-children-beaming-faces-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"265 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित, खिले चेहरे; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
265 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित, खिले चेहरे; VIDEO
भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय गंभीरसिंहपुर में मनाई गई। संगठन की तरफ से सेवा एवं शिक्षा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले 265 बच्चों को पेन, पेंसिल, कटर, रबर एवं बिस्किट वितरित किया गया।
शिक्षण सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। परिषद के पदाधिकारियों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने का संदेश भी दिया। परिषद के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना केवल सहायता नहीं, बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान देने का प्रयास है। संगठन लगातार समाज हित में काम करता रहेगा। इस मौके पर अवधेश बरनवाल, रिशु बरनवाल, रतीश जायसवाल, कुंदन बरनवाल, प्रमोद बरनवाल, निरुपमा गुप्ता, अमिता गुप्ता, अनीता बरनवाल, प्रभा बरनवाल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।