{"_id":"68722ebb8319e6c8c2055f32","slug":"video-bijnor-dont-be-afraid-of-snakes-be-alert-forest-department-team-is-active-24-hours-in-kalagarh-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सांपों से डरें नहीं, सतर्क रहें! कालागढ़ में वन विभाग की टीम 24 घंटे सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सांपों से डरें नहीं, सतर्क रहें! कालागढ़ में वन विभाग की टीम 24 घंटे सक्रिय
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 12 Jul 2025 03:15 PM IST
Link Copied
आबादी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वन्य जीवों की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। खासकर बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं, जिससे लोगों में डर बना हुआ है।
शनिवार को वन विभाग की टीम ने कालागढ़ के केंद्रीय कॉलोनी, संजय नगर सहित अन्य इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक किया और बताया कि किसी भी समय सांप दिखने पर वन विभाग की सहायता ली जा सकती है।
दल के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि “हमारी टीम 24 घंटे सक्रिय है। अगर किसी घर, गली या परिसर में सांप निकलता है, तो विभागीय कार्यालय को तुरंत सूचना दें, टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
इसके साथ ही वन विभाग ने बाघ और हाथियों से बचाव को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए। लोगों को वन्य जीवों के प्रति सजग रहते हुए शांत और सुरक्षित तरीके से व्यवहार करने की अपील की गई है।
वन विभाग के इस प्रयास से लोगों में राहत का माहौल है और सुरक्षा को लेकर विश्वास भी बढ़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।