Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Budaun News
›
VIDEO : बदायूं में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर नगर पालिका के कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत, आत्महत्या की आशंका
{"_id":"660526aac9dfb2e2270d7290","slug":"video-bthaya-ma-ralva-karasaga-para-tarana-sa-katakara-nagara-palka-ka-kapayatara-oiparatara-ka-mata-aatamahataya-ka-aashaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर नगर पालिका के कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर नगर पालिका के कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत, आत्महत्या की आशंका
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार दोपहर 27 वर्षीय युवक अभय कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अभय कुमार बिसौली नगर पालिका में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी चुनाव कार्यालय में थी।
शहर के गन्ना दफ्तर निवासी अभय कुमार उर्फ चित्रांश बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने घर से खाना खाकर ऑफिस जा रहा था। उसी दौरान कासगंज से बरेली के लिए ट्रेन जा रही थी। अभय कुमार नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रेन भी रोक दी गई। सूचना पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद उसके परिवार वाले भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अभय ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।