{"_id":"68de49c27f6b98ed3e02e276","slug":"video-robbers-of-former-mlas-nephew-arrested-in-bulandshahr-encounter-2025-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में पूर्व विधायक के भतीजे से लूट करने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में पूर्व विधायक के भतीजे से लूट करने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार
बुलंदशहर की खुर्जा कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात को पूर्व विधायक के भतीजे से लूट करने वाले बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिनको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बदमाश के खिलाफ पूर्व में 24 और दूसरे के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। शिकारपुर सीओ शोभित कुमार ने बताया कि 29 सितंबर को खुर्जा के पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह के भतीजे और डेयरी संचालक से तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूट की थी। इसी की चलते बुधवार रात को खुर्जा कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। कैलाश अस्पताल मोड पर बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को आते देखा तो पुलिस ने रुकने का असर किया। पुलिस को देख आरोपी बाइक वापस मोड़कर भागने लगे। वही सर्विस लेने के पास बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई। पुलिस से घिरता देख आरोपी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों की पहचान फहीम उर्फ बावला निवासी सराय मियां जंगलगडी मोहल्ला और अशरफ निवासी हांथी का पुल जंगलगढ़ी मोहल्ला, थाना देहली गेट, जनपद अलीगढ़ के रुप में हुई हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे और लूटी गई सात हजार रुपए नकदी बरामद की गई। फहीम पर विभिन्न थाना क्षेत्र में 24 और अशरफ पर 16 मुकदमे दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।