{"_id":"6a6e2af5fd218b87ad0b8108","slug":"video-dm-and-sp-show-sensitivity-accident-victim-rushed-to-hospital-in-escort-vehicle-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क हादसे में घायल को स्कॉर्ट वाहन से पहुंचाया अस्पताल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क हादसे में घायल को स्कॉर्ट वाहन से पहुंचाया अस्पताल; VIDEO
दुद्धी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने जा रहे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देखकर दोनों अधिकारियों ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और उसके उपचार की व्यवस्था कराई।
गुरमुरा के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था। मौके से गुजर रहे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वाहन रुकवाकर घायल का हालचाल जाना। इसके बाद बिना देर किए अपने स्कॉर्ट वाहन से उसे निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, ताकि समय रहते इलाज शुरू हो सके।
दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
डीएम और एसपी की त्वरित पहल से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों अधिकारियों की संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।