{"_id":"6a6e024e344636f6e60e4eda","slug":"video-village-head-and-supporters-assault-women-over-land-dispute-video-surfaces-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में प्रधान समेत समर्थकों ने महिलाओं से की मारपीट, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में प्रधान समेत समर्थकों ने महिलाओं से की मारपीट, VIDEO
शिकारगंज क्षेत्र के पचफेड़िया ग्राम पंचायत के सिवान में जमीन विवाद को लेकर ग्राम प्रधान समेत उनके समर्थकों पर महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि पचफेड़िया गांव स्थित ससुराल में रह रहे धरदे गांव निवासी कमलेश बिंद, उनकी पत्नी शीला देवी और जमुआ निवासी सदानंद बिंद की पत्नी रजवंती देवी का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम ग्राम प्रधान राजकुमार यादव अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं से कहासुनी के बाद मारपीट की। घटना के बाद किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में प्रधान और उनके समर्थकों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वहीं कार्रवाई में देरी को लेकर पीड़ित और ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।