{"_id":"69873bef4690e24d4a0f5eda","slug":"video-hostel-inauguration-ceremony-minister-sanjeev-gond-emphasized-concept-of-developed-india-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"छात्रावास उद्घाटन समारोह में मंत्री संजीव गोंड ने विकसित भारत पर दिया जोर, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावास उद्घाटन समारोह में मंत्री संजीव गोंड ने विकसित भारत पर दिया जोर, VIDEO
नौगढ़ ब्लॉक परिसर में वरुण संस्था द्वारा निर्मित बालिका छात्रावास का उद्घाटन समारोह शनिवार को बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव गोंड मुख्य अतिथि तथा चकिया विधायक कैलाश आचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने भारत माता की चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और तत्पश्चात छात्रावास का फीता काटकर उद्घाटन किया।
वरुण संस्था द्वारा पच्चीस छात्राओं के लिए बनाए गए इस छात्रावास को क्षेत्र में शिक्षा और बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उद्घाटन के दौरान राज्यमंत्री संजीव गोंड ने अपने संबोधन में विकसित भारत की परिकल्पना पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है और सरकार इस दिशा में ठोस प्रयास कर रही है। वहीं विधायक कैलाश आचार्य ने भारत सरकार की नशा मुक्ति योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को स्वस्थ बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में वरुण संस्था के महासचिव एस.पी. सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह, देवेंद्र साहनी, मुख्य वक्ता सुरेश कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन विजेन्द्र यादव ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।