{"_id":"6a1174a6c63547f68f0dc77d","slug":"video-procession-held-in-support-of-demands-sit-in-staged-at-sub-divisional-magistrate-office-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में निकाला जुलूस, उपजिलाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में निकाला जुलूस, उपजिलाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना; VIDEO
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के नेतृत्व में लोगों ने जुलूस निकाला। कड़ी धूप में लोगों ने नौगढ़ दुर्गा मंदिर से तहसील मुख्यालय तक लगभग तीन किलोमीटर तक पैदल मार्च निकाला। पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने मार्च कर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और मांग पत्र सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए, वनाधिकार कानून के तहत परंपरागत वन निवासियों को जमीन का पट्टा दिया जाए, बुलडोजर से गिराए गए घरों का मुआवजा दिया जाए और गांव-गांव में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राजेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, आदिवासियों और बनवासियों पर हमले तेज हुए हैं। उन्होंने कहा कि नौगढ़ क्षेत्र में बसे गरीब कमजोर लोग अपनी परंपरागत अधिकारों की बहाली, वनाधिकार कानून के तहत जमीन का पट्टा, मनरेगा में साल में 200 दिन काम और 600 रुपये दैनिक मजदूरी, आदिवासी समुदाय को 10 हजार रुपये पेंशन और युवाओं को स्थाई रोजगार की मांग कर रहे हैं। सभा में भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य आर.के. शर्मा, अमेरिका सिंह यादव, शशिकांत कुशवाहा, जिला सचिव सुखदेव मिश्रा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान राजकमल, श्रवण यादव, राम प्यारे, बनवासी, रामचंद्र, चेरो, बचाऊं सहित कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।