{"_id":"69bfaff2d42ff2bf8d0a7dda","slug":"video-youth-drowns-in-mansarovar-pond-family-plunged-into-grief-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानसरोवर तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसरोवर तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम; VIDEO
मानसरोवर तालाब में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुगलसराय थाना क्षेत्र के कसाब महाल निवासी जाहिद (18), पुत्र स्वर्गीय जिलानी शाह के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार अनिल कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों की मदद से गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान आलू मिल चौकी इंचार्ज अनिल यादव भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में तालाब में डूबा। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।