{"_id":"69bcfc15a2fb65468608ffe4","slug":"video-accused-involved-in-celebratory-firing-arrested-in-firozabad-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवकों ने की हर्ष फायरिंग, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवकों ने की हर्ष फायरिंग, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया नारखी क्षेत्र के गांव नगला चौबे निवासी राहुल कुमार और संदीप कुमार द्वारा लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए इलाका पुलिस ने थाना नारखी में प्राथमिकी संबंधित धाराओं में दर्ज की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी लाइसेंसी राइफल को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दूसरे आरोपी संदीप कुमार की तलाश की जा रही है। इसी बीच कुछ संगठनों द्वारा आरोपी के समर्थन में 20 मार्च को थाना नारखी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन और सरकारी कार्य में बाधा डालने की सूचना पुलिस को मिली है। इस पर एसपी सिटी ने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।