{"_id":"697f26f1c20c4a9a980ebf05","slug":"video-bjata-ma-ral-savathhao-ma-bugdhhatara-ka-elna-sa-gada-ma-yataraya-ma-khasha-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बजट में रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी के एलान से गोंडा में यात्रियों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी के एलान से गोंडा में यात्रियों में खुशी
केंद्रीय बजट में रेल सुविधाओं के विस्तार और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्रा किराए में रियायत बहाल किए जाने के प्रावधान से गोंडा में यात्रियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। गोंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने इसे आम आदमी के हित में बड़ा फैसला बताते हुए स्वागत किया।
यात्रियों का कहना है कि कोरोना काल के बाद बंद हुई बुजुर्गों की रियायती यात्रा फिर से शुरू होने से लाखों वरिष्ठ नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के बुजुर्गों के लिए यह बड़ी राहत होगी, जिन्हें इलाज, तीर्थ यात्रा या परिजनों से मिलने के लिए अक्सर रेल यात्रा करनी पड़ती है।
पूर्वोत्तर रेलवे परामर्श दात्री समिति के सदस्य पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि बजट में रेलवे के आधुनिकीकरण, स्टेशन पुनर्विकास और बेहतर यात्री सुविधाओं पर जोर दिया गया है, जिससे यात्रा अनुभव और सुरक्षित होगा। उन्होंने इसे दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि इससे रेल नेटवर्क और मजबूत होगा।
यात्री पंकज भारतीय ने भी इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायत बहाल होना मानवीय और स्वागतयोग्य निर्णय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में ट्रेनों की समयबद्धता और स्वच्छता पर भी और ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय यात्रियों ने कहा कि नए बजट प्रावधानों से रेलवे में निवेश बढ़ेगा, जिससे बेहतर कोच, साफ-सुथरे स्टेशन और सुगम यात्रा संभव होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।