{"_id":"6a0c2e4866bc71dfdc05863d","slug":"video-video-gada-ma-cara-sa-paca-hajara-rapaya-mahana-ka-khatha-bjal-patha-kara-raha-upabhakata-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में चार से पांच हजार रुपये महीने की खुद बिजली पैदा कर रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में चार से पांच हजार रुपये महीने की खुद बिजली पैदा कर रहे उपभोक्ता
वैश्विक संकट के चलते डीजल व पेट्रोल को लेकर अलग माहौल है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लोगों से ईंधन बचत के लिए जरूरी उपाय करने की अपील कर चुके हैं। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है।
ऐसे में जहां विद्युत ऊर्जा पर दबाव पड़ रहा है तो वहीं, वैकल्पिक ऊर्जा के रास्ते खुले हुए हैं। घरों पर सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं। इसके साथ ही खुद के उपभोग के साथ ही बिजली विभाग को बिजली बेच सकते हैं।
देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि जोन के कई उपभोक्ता न सिर्फ बिजली का उत्पादन करके अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं, बल्कि बिजली विभाग को चार से पांच हजार रुपये हर महीने बिजली बेच रहे हैं। इससे जहां विभाग पर भार कम हो रहा है। वहीं, दूसरों की भी जरूरतें पूरी हो सकती है। इसमें सरकार भी अनुदान दे रही रही है। ऐसे में आवेदन करके प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।