{"_id":"683d6705de7801d8df026ee8","slug":"video-road-accident-in-hamirpur-two-dead-five-injured-2025-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, पांच लोग घायल
सुमेरपुर थानाक्षेत्र के देवगांव में शादी कार्यक्रम के बाद रविवार रात बरातियों को लेकर लौट रही वैन कानपुर सागर हाईवे पर नरायनपुर के निकट डंपर में जा घुसी। इससे वैन सवार दूल्हे के फुफेरे भाई व मामा की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। घटना के चलते शादी वाले घर में मातम छा गया।
जालौन जनपद के द्वरकापुरी निवासी राम विशाल पाल के बेटे हरिश्चंद्र की रविवार रात सुमेरपुर के देवगांव निवासी प्रहलाद पाल के घर आई। ग्रामीणों के अनुसार जयमाला कार्यक्रम के बाद ईको वैन कुछ बरातियों को लेकर लौट गई। तभी रात करीब 12:30 बजे हाईवे पर नरायणपुर के निकट शिवाय होटल के सामने तेज रफ्तार वैन आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। इससे इसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।