{"_id":"6a719087f1a8df1f31017445","slug":"video-criminal-with-1-lakh-reward-arrested-after-an-encounter-in-pilkhuwa-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली; दूसरी बार पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली; दूसरी बार पकड़ा
जीएस फाटक के पास सोमवार को पुलिस और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि 15 अगस्त 2025 को सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर 85 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस पहले ही 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में जनपद अमरोहा, थाना नौगावां सादात, ग्राम सुल्तानपुर निवासी इस्तेकार की गिरफ्तारी बाकी थी। उसकी गिरफ्तारी पर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस ने इस्तेकार को गिरफ्तार कर कोतवाली में रखा था। हिरासत के दौरान उसने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद मेडिकल परीक्षण के लिए उसे सीएचसी ले जाया जा रहा था। जीएस फाटक के आगे उसने उपनिरीक्षक की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और खेतों की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसने लगातार फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी और उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को पहले सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल भेजा गया। उसके खिलाफ लूट और डकैती के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने नए मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
...............
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।