{"_id":"69acf690de71c0422a0eec43","slug":"video-deputy-cm-honored-these-doctors-in-amar-ujalas-aabhar-samarpan-ka-program-in-jhansi-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में अमर उजाला के ‘आभार समर्पण का’ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने इन डॉक्टरों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में अमर उजाला के ‘आभार समर्पण का’ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने इन डॉक्टरों को किया सम्मानित
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:39 AM IST
Link Copied
अमर उजाला के ‘आभार समर्पण का’ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शिक्षक जहां कल के भारत की नींव तैयार करते हैं, वहीं चिकित्सक जीवन बचाने का काम करते हैं। शिक्षक बच्चों में वे सभी गुण विकसित करते हैं, जिन्हें माता-पिता अपने बच्चों में देखना चाहते हैं, जबकि चिकित्सक बीमार व्यक्ति को नया जीवन देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।डिप्टी सीएम ने कहा कि समाज की सेवा में समर्पित भाव से काम करने वालों को सम्मानित करने की परंपरा अमर उजाला लंबे समय से निभाता आ रहा है। यह खुशी की बात है कि आज चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित चिकित्सकों और शिक्षा जगत के गुरुजनों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने समाज के उन लोगों को मंच दिया है, जिनके कार्य तक अक्सर सबकी नजर नहीं पहुंच पाती। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल पुरस्कार पाने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी भी इससे प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों में आगे आएगी और मानव कल्याण के लिए कार्य करेगी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों और शिक्षकों को सम्मानित किया। डॉ. सचिन माहुर, डॉ. अंशुल जैन, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. रामबाबू सिंह, डॉ. मांडवी अग्रवाल, डॉ. वैशाली शर्मा, डॉ. अर्चना मिसुरिया, डॉ. मधुरेंद्र राजपूत, डॉ. आकृति यादव, डॉ. राकेश त्रिपाठी, डॉ. अभय गुप्ता, डॉ. अक्षय सिंह, डॉ. एके सांवल, डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. अरविंद कनकने, डॉ. अजहर सिद्दीकी, डॉ. दिनेश शुक्ला, डॉ. दिव्या अग्रवाल, डॉ. जीएस अर्गल, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. इकबाल खान, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, डॉ. मनोज कनकने, डॉ. मेहा राय, डॉ. मुकेश नेभनानी, डॉ. निपुण गुप्ता, डॉ. निर्देश जैन, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. रचना चौरसिया, डॉ. रजत मिसुरिया, डॉ. संतोष त्रिपाठी, डॉ. सतीश अग्रवाल, डॉ. शरद चंद्रा, डॉ. शिवांश पांडेय, डॉ. सौमित्र पांडेय, डॉ. ऊषा अर्गल, डॉ. वैभव कुमार जैन और डॉ. विशाल जैन को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।