{"_id":"69ec6a73d3d307cfb204816b","slug":"video-in-raksa-a-father-committed-suicide-after-slitting-the-throat-of-his-three-year-old-son-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रक्सा में तीन साल के मासूम बेटे की गला रेत हत्या कर पिता ने किया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्सा में तीन साल के मासूम बेटे की गला रेत हत्या कर पिता ने किया सुसाइड
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:47 PM IST
रक्सा के ढीमरपुरा गांव निवासी प्रेमसिंह रायकवार (38) ने अपने 3 साल के मासूम बेटे भरत की गला रेतकर हत्या करने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आला पुलिस अफसरों के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक छानबीन में मालूम चला कि प्रेमसिंह शराब के नशे में था। शुक्रवार रात भरत मां के साथ सोया था। देर-रात घर लौटने के बाद प्रेम सिंह बेटे को उठाकर दूसरे कमरे मेें ले गया। वहां नृशंस तरीके से उसने पहले मासूम का चाकू से गला रेता, इसके बाद खुद फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की वजह अभी मालूम नहीं चल सकी। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
ढीमरपुरा गांव निवासी प्रेम सिंह खेती-किसानी करता था। परिवार में पत्नी आशा समेत दो बेटियां तुलसा (5), विनीता (4) एवं छोटा बेटा भरत (3) था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रेम शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को पड़ोस में जाहर सिंह के बेटे सुमित की शादी थी। इसमें शराब के नशे में प्रेम पहुंच गया। देर रात करीब एक बजे प्रेम शराब के नशे में घर लौटा। पत्नी आशा तीन बच्चों के साथ बाहर आंगन में सो रही थी। उसी दौरान भरत को उठाकर प्रेम अपने साथ दूसरे कमरे में ले गया। यहां बच्चे का गला चाकू से रेतने के बाद खुद फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब आशा की नींद टूटी तब भरत को बिस्तर पर न पाकर घबरा उठी। आसपास तलाशने में भी पता नहीं चला। कमरे में खिड़की से देखने पर प्रेम का शव फंदे से लटका देखा। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। यह देख कर वह चीख उठी। आसपास के लोग जमा हो गए। दरवाजा तोड़ने पर फर्श में भरत का खून से सना शव पड़ा हुआ था। पास में चाकू पड़ा था। सूचना मिलने पर सीओ रामवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचे। सीओ रामवीर सिंह के मुताबिक वारदात के पीछे की वजह अभी तक मालूम नहीं चल सकी है। इसकी जांच कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।