Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Lawyers protested against the assault on their colleagues, demonstrated at the Collectorate and submitted a memorandum to the District Magistrate.
{"_id":"6a11681fc3c76996d5027f67","slug":"video-lawyers-protested-against-the-assault-on-their-colleagues-demonstrated-at-the-collectorate-and-submitted-a-memorandum-to-the-district-magistrate-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"साथियों संग हुई मारपीट के विरोध में उतरे अधिवक्ता, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों संग हुई मारपीट के विरोध में उतरे अधिवक्ता, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:11 PM IST
Link Copied
पिछले दिनों लखनऊ न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट व उनके बस्ते हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ विरोध में उतरा आया। सैकड़ों अधिवक्ताओं ने जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया। जजी कंपाउंड में अधिवक्ता इकट्ठा हुए। यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके हाथों में तख्तियां थीं।उन पर लिखा था पुलिस होश में आओ ,जो अधिवक्ताओं से टकराएगा वह चूर-चूर हो जाएगा। जुलूस में अधिवक्ताओं ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे ने कहा कि लखनऊ में जो अधिवक्ताओं के साथ हुआ वह बेहद निंदनीय है। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदर्शन का संचालन करते हुए अधिवक्ता संघ के महामंत्री छोटेलाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी अधिवक्ता एक हैं । दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान बृजेंद्र यादव, प्रभात शर्मा ,संजय बबेले ,रामकुमार जाय ,फरीद अहमद बद्री गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी गौरांग राठी को ज्ञापन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।