बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BKU stages a sit-in demanding removal of touts from tehsil and the provision of fertilizer, electricity, water

कानपुर: "तहसील के दलाल हटाओ, खाद-बिजली-पानी दो" की मांग पर भाकियू का धरना, किसानों में आक्रोश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:12 PM IST
BKU stages a sit-in demanding removal of touts from tehsil and the provision of fertilizer, electricity, water
नरवल तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेता रविप्रताप ने आरोप लगाया कि तहसील के हर कार्यालय में एक-एक "कारीगर" बैठा है, जिसे कानपुर की भाषा में दलाल कहा जाता है। उनके बिना यहां कोई काम नहीं होता। दूसरा बड़ा मुद्दा खाद की किल्लत है। समितियों में खाद के नाम पर किसानों को दिनभर लाइन में लगना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि समितियों की जांच कराई जाए और पहले वाली व्यवस्था फिर से लागू हो, जिसमें आधार कार्ड से सीधे किसान को खाद मिलती थी। बिजली को लेकर भी किसानों में गुस्सा है। रविप्रताप ने कहा कि रूमा की 33 हजार वोल्ट की लाइन में हर दूसरे दिन फाल्ट हो जाता है। ग्रामीण इलाकों में तारों के पास पेड़ों की टहनियां नहीं कटी हैं, जिससे फाल्ट बढ़ रहे हैं। दो साल पहले ग्रामीण क्षेत्र के लिए रूमा से नई लाइन डालने का प्रस्ताव बना था, लेकिन वह आज तक फाइलों में ही दफन है। सिंचाई की हालत भी बदतर है। क्षेत्र की किसी भी टेल में पानी नहीं आ रहा। नहरों में जगह-जगह कचरा भरा है, सफाई नहीं हुई है। हर साल नहर सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाए जाते हैं, लेकिन खेतों तक पानी नहीं पहुंचता। धरने के दौरान किसानों ने दो दिन पहले तहसील दिवस का भी जिक्र किया। रायपुर गांव के दो दर्जन से ज्यादा किसानों ने एक लेखपाल पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए एक दर्जन शिकायती पत्र दिए थे। सोशल मीडिया पर लेखपाल द्वारा रुपये मांगने का ऑडियो भी वायरल हुआ, लेकिन अब तक न कार्रवाई हुई और न किसानों के पैसे वापस मिले। रविप्रताप ने चेतावनी दी कि जब तक नरवल तहसील से दलालों को नहीं हटाया जाएगा और खाद, बिजली, पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना प्रदर्शन खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

औरैया: गोमुख से गंगाजल लेकर कुदरकोट पहुंचे शिवभक्त, आज होगा जलाभिषेक

03 Aug 2026

Sawan Somwar 2026: धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, शिवलिंग पर किया दुग्धाभिषेक

03 Aug 2026

यूपी विधानमंडल मानसून सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायकों का प्रदर्शन

03 Aug 2026

श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे राज कुंद्रा, 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' की स्टारकास्ट भी थी साथ

03 Aug 2026

औरैया: देवकली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर

03 Aug 2026
विज्ञापन

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में भरभराकर गिरी आंगनबाड़ी केंद्र की छत; जर्जर भवन में पढ़ रहे थे 30 बच्चे

03 Aug 2026

गोंडा में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

03 Aug 2026
विज्ञापन

Shamli: देश की सुख-समृद्धि की कामना लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं बुजुर्ग महिलाएं, 10 वर्षों से निभा रहीं आस्था की परंपरा

03 Aug 2026

Meerut: प्रेमिका के छह माह के बेटे को नाले में फेंककर हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

03 Aug 2026

फरीदकोट के गुरुद्वारा साहिब में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

VIDEO: महादेव की काशी में हजारों यादव बंधुओं ने किया जलाभिषेक

03 Aug 2026

VIDEO: श्रद्धालुओं को सर और मैडम कहेंगे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी

03 Aug 2026

Una: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा बोले- धर्म के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा, गुरु रविदास कलश यात्रा पर भी उठाए सवाल

03 Aug 2026

चंडीगढ़ में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ में रानी कटरा के बड़ा शिवाला में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक को उमड़े भक्त

03 Aug 2026

Guru Ravidas 650th Prakash Utsav: गुरु रविदास के 650वें प्रकाश उत्सव पर हिमाचल पहुंचेगी कलश यात्रा, 20 फरवरी तक होंगे कार्यक्रम

03 Aug 2026

CM Sukhu Viral: चंबा मिंजर मेले में पकौड़े की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, पुराने दिनों की यादें कीं ताजा

03 Aug 2026

Minjar Fair 2026: रावी नदी में मिंजर विसर्जन के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला संपन्न, CM सुक्खू ने निभाई परंपरा

03 Aug 2026

अयोध्या: सावन के पहले सोमवार पर राम मंदिर में भी उमड़े भक्त, पवित्र सरयू में लगाई ठुबकी

03 Aug 2026

अमेठी में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, सावन के डूबा पहले सोमवार पर आस्था में शहर

03 Aug 2026

बाराबंकी: लोधेश्वर शिव मंदिर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, सावन के सोमवार पर लगीं भक्तों की कतारें

03 Aug 2026

अमृतसर के होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार

03 Aug 2026

Bihar: देश की सबसे चर्चित बांकीपुर सीट पर मतगणना शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच किसके सिर सजेगा ताज?

03 Aug 2026

गर्मी से राहत, राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार

03 Aug 2026

VIDEO: महादेव की काशी में कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, भक्तों पर पुष्पवर्षा

03 Aug 2026

VIDEO: बाबा विश्वनाथ ने शंकर स्वरूप में दिए झांकी दर्शन, 20 हजार फूलों से सजा धाम

03 Aug 2026

कानपुर: नंदेश्वर धाम में डीसीपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं से की अपील

03 Aug 2026

कानपुर: सावन के पहले सोमवार पर सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ड्रोन से निगरानी

03 Aug 2026

सावन के पहले सोमवार पर अमृतसर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

03 Aug 2026

Bihar: कांवड़ पथ पर मानवता की मिसाल, 15 वर्षों से शिवभक्तों की सेवा जारी

03 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed